ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 जिला पंचायत सदस्य 16 नामांकन सहित, पंच,सरपंच, जनपद सदस्य के अनेकों नामांकन हुए जमा

दुर्ग | त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2024-25 में जिला दुर्ग अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनवद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 27 जनवरी 2025 से प्रारंभ हो गई है तथा नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारिख 03 फरवरी 2025 समय 10.30 बजे से 3.00 बजे तक निर्धारित है।

जिला पंचायत सदस्य हेतु नामांकन जिला पंचायत भवन दुर्ग में एवं जनपद पंचायत सदस्यहेतु नामांकन विकासखण्ड मुख्यालय स्थित संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय दुर्ग/धमधा/पाटन में प्राप्त किया जा रहा है।

पंच एवं सरपंच पद हेतु तीनो जनपद पंचायत क्षेत्र में विभिन्न सेक्टर / कलस्टर मुख्यालय प्राप्त किये जा रहे है। जिला पंचायत सदस्य के लिए आज 31 जनवरी 2025 को 16 नामांकन रिटर्निंग अधिकारी  बजरंग कुमार दुबे के द्वारा प्राप्त किया गया।

इसी प्रकार जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत पंच पद हेतु 822 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, सरपंच पद हेतु 125 नामांकन पत्र प्राप्त हुए आरै जनपद सदस्य हेतु 33 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी मीना साहू एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्राप्त किये गये तथा जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत पंच पद हेतु 614 नामांकन पत्र प्राप्त किये गये|

सरपंच पद हेतु 98 नामांकन पत्र प्राप्त किये, जनपद सदस्य हेतु 34 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी  पंचराम सलामे एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्राप्त किये गये। जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत जनपद पंचायत क्षेत्र पंच पद हेतु 679 नामांकन पत्र प्राप्त किये है|

सरपंच पद हेतु 146 नामांकन पत्र प्राप्त किये और जनपद सदस्य हेतु 31 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी  तारसिंह खरे एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्राप्त किये गय प्राप्त किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button