ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
दुर्ग

चाकू और राड से हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। छोटे से विवाद के बाद राड, चाकू आदि से युवक पर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है।पुलिस ने आरोपी गण आशु निषाद 23 वर्ष ,इशू ढीमर, खिलेश ढीमर उर्फ बैगा,

विजय ढीमर उर्फ दाऊ सभी निवासी शिवपारा दुर्ग, विजय राजपूत उर्फ राजा निवासी चंडी चौक मठपारा एवं चार नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ में लिया। सभी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है ।आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

विवाद समाप्त होने के बाद वापस लौट कर आए आरोपियों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की एवं चाकू डंडे से वार किया। इससे युवक को गंभीर चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 115(2), 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। कोतवाली थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि विवेक ठाकुर एवं उसके साथी अजय देशमुख, प्रिंस राजपूत ,अनुज सोनी का शिव पारा दुर्ग के आरोपी विपाशा साहू, मोहित ढीमर एवं आशु निषाद के साथ गंजपारा चौक में 29 जनवरी की शाम को विवाद हुआ था।

साधारण वाद विवाद होने के बाद सब वापस अपने-अपने घर चले गए थे। इसी बात को लेकर रात लगभग 7:45 बजे आरोपी विपाशा साहू अपने साथी मोहित ढीमर, आशु निषाद एवं अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल में राड, डंडा व चाकू लेकर विवेक ठाकुर के घर के पास आया और उसे पकड़कर गाली गलौज देते हुए मारपीट करने लगे थे।

आरोपियों ने हत्या करने की नीयत से राड एवं चाकू से विवेक पर वार कर दिया था। इससे विवेक के पीठ, जांघ, पेट आदि में चोटे आई और उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। प्रार्थी मनोहर सोरी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button