ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

रायपुर में लीजेंड 90 लीग टूर्नामेंट का आगाज, शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों के लिए 6 हजार नई कुर्सियां

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 6 फरवरी से लीजेंड 90 लीग टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है।

इस टूर्नामेंट से पहले, स्टेडियम की सभी खराब हो चुकी 6 हजार कुर्सियों को बदलकर नई और आरामदायक कुर्सियां लगाई गई हैं। इससे अब दर्शकों को अधिक आराम मिलेगा, खासकर ऊपर की सीटों पर बैठने वाले दर्शकों के लिए यह एक नई सुविधा होगी।

इस लीग के लिए स्टेडियम में सभी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। क्रिकेट की पिच तैयार की जा रही है और मैदान के चारों ओर की घास को मशीनों के जरिए काटा जा रहा है।

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 6 टीमों के 60 से अधिक खिलाड़ी आज सुबह से रायपुर पहुंचने लगे हैं। इन टीमों में छत्तीसगढ़ और दिल्ली की टीमें शाम को अभ्यास करेंगी। इसके साथ ही, स्टेडियम में लाइट सिस्टम की भी व्यवस्था की जा रही है।

खाने की सुविधा नहीं होगी

इस बार मैच के दौरान स्टेडियम में खाने की कोई सुविधा नहीं होगी। दर्शकों को पानी साथ लेकर आना होगा। वहीं, लीग के टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदे जा सकते हैं। ऑनलाइन खरीदी गई टिकट को दर्शक स्कैन करवाकर स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे।

खिलाड़ियों के लिए होटल व्यवस्था

खिलाड़ियों के लिए शहर के भीतर होटल में रहने की व्यवस्था की गई है। टूर्नामेंट के दौरान कई पूर्व क्रिकेट सितारे अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो दर्शकों को रोमांचित करेंगे। मैच 6 से 17 फरवरी तक रायपुर में खेले जाएंगे, जिसमें डबल-हेडर मैच होंगे। एक मैच लगभग 3 घंटे का होगा, और प्रत्येक मैच 90 बॉल (15 ओवर) का होगा, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए नया और रोमांचक अनुभव होगा।

टिकट की कीमतें और बुकिंग

लीग मैच के टिकटों की कीमत काफी सस्ती रखी गई है ताकि अधिक से अधिक दर्शक मैच का आनंद ले सकें। सबसे सस्ता टिकट 100 रुपए का है, जबकि प्लेटिनम टिकट की कीमत 1000 रुपए तय की गई है। ऊपर की सीट 100 रुपए, लोअर सीट 250 रुपए, सिल्वर टिकट 500 रुपए और गोल्ड टिकट 750 रुपए में उपलब्ध होंगे।

भव्य ओपनिंग सेरेमनी

लीग की ओपनिंग सेरेमनी आईपीएल की तर्ज पर भव्य रूप से आयोजित की जाएगी। इस समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना, साथ ही गायक सोनू निगम, हार्डी संधु और विशाल मिश्रा अपनी शानदार प्रस्तुतियों से मंच सजाएंगे।

लीग का आयोजन 6 से 17 फरवरी तक किया जाएगा, और इसका ग्रैंड फिनाले 17 फरवरी को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button