ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस प्रभारी धनेंद्र साहू पहुंचे राजीव भवन

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में जारी नगर निगम चुनावों के तहत कांग्रेस पार्टी ने दुर्ग शहर के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू को सौंपी है।

इसी कड़ी में वे कल राजीव भवन, दुर्ग पहुंचे, जहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा सहित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

बैठक में पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला अध्यक्ष गया पटेल, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, महापौर कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू के पति पोषण साहू,

कांग्रेस नेता परमजीत सिंह भुई, पप्पू श्रीवास्तव एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया

और स्थानीय मुद्दों, संगठनात्मक मजबूती और जीत की रणनीति पर चर्चा की।

बैठक के बाद धनेंद्र साहू ने वार्ड 41, वार्ड 42 और बघेरा वार्ड का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया और चुनावी तैयारियों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने की अपील की और बूथ प्रबंधन को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच अपनी नीतियों और विकास कार्यों को मजबूती से रखने का संकल्प ले रही है।

इस चुनाव में संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस को मजबूत परिणाम मिलने की उम्मीद जताई गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button