ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

दुर्ग नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा भाजपा कार्यकर्ता पर हमला, मामला थाने पहुंचा

दुर्ग |  दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक 34 में हुए चुनाव के बाद एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कांग्रेस प्रत्याशी कन्या ढीमर हारने के बाद इतनी बौखलाहट में आईं कि उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में जुटे कार्यकर्ता प्रदीप सिन्हा के घर पहुंचकर उनके साथ मारपीट और गाली गलौज की। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदीप सिन्हा को भाजपा द्वारा वार्ड का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था। उन्होंने अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार किया और भाजपा प्रत्याशी कमल देवांगन को जीत दिलवाई।

हार के बाद कन्या ढीमर ने प्रदीप सिन्हा पर आरोप लगाया कि उनकी मेहनत की वजह से ही वह चुनाव हार गईं। इसके बाद उन्होंने प्रदीप सिन्हा के घर जाकर उन्हें गालियाँ दी और ईंट पत्थर फेंके।

इस घटना के बाद प्रदीप और उनके परिवार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन थाना प्रभारी विजय यादव ने इसे आपसी गाली गलौज और विवाद बताया और दोनों पक्षों को कोर्ट जाने की सलाह दी।

भा.ज.पा. कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर गुस्सा है। उनका कहना है कि यह पहली बार है जब एक प्रत्याशी ने विपक्षी पार्टी के समर्थक के घर जाकर इस प्रकार का अभद्र व्यवहार किया।

इस पूरे घटनाक्रम ने दुर्ग में राजनीति और पारस्परिक संबंधों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button