ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
दुर्ग

दुर्ग में सनकी युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, चार मंजिला इमारत से कूदा, गिरा और उठ खड़ा हुआ,पुलिस ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सनकी युवक घंटो तक
हाईबोल्टेज ड्रामा किया। हुआ यूं कि इस सनकी युवक ने इंदिरा मार्केट में
एक चार मंजिला बिल्डिंग पर खूब तमाश करते हुए पहले वह खूबे पत्थर फेंकता
रहा। देखते ही देखते वहां से कूद गया।

फिर करंट की तार से टकराकर पहली मंजिल पर छज्जे पर गिरा और उसके बाद फिर उठ खड़ा हुआ। इसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी विजय यादव पहुंचे और उसे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। यह तमाशा घंटों चलता रहा। मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। दरअसल इंदिरा मार्केट में शीला होटल के पास एक चार मंजिला बिल्डिंग के ऊपर चढ़कर जब यह सिरफिरा तमाशा कर रहा था।

इसकी सूचना तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ भी लिया। लेकिन वह हाथ छुड़ाकर नीचे कूद गया। इस बीच उसने ईट पत्थरो से तमाशबीन लोगो पर हमला करता रहा। कई कारों के शीशे तक भी तोड़ दिया।

पुलिस ने घायल सनकी युवक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि युवक का नाम तेजराज नायक है।
युवक कालाहांडी ओडि़शा का का रहने वाला है। हैदराबाद से वह दुर्ग पहुंचा
था और बच्चे का इलाज कराने दुर्ग जिला अस्पताल गया।

इसके बाद अपने बच्चे को अस्पताल में छोड़कर चल गया और चार मंजिला बिल्डिंग में चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा सनकी युवक पुलिस को देखकर नीचे कूद गया।

इसके बाद पहले माले पर छज्जे से वह तमाशा कर रहा था इस दौरान मौके पर पहुंचे
कोतवाली थाना प्रभारी विजय यादव ने उसे समझा कर पकड़ा और जिला अस्पताल
में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button