ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

राज्यपाल द्वारा संस्थाओं को दी गई आर्थिक सहायता

दुर्ग  | छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका के मंशा-अनुरूप बीमार, वरिष्ठजनों एवं विशेष बच्चों के देख-रेख की आवश्यकता वाले दुर्ग जिले में कार्यरत् तीन संस्थाओं को विगत दिवस  राजभवन रायपुर में आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों के जीविकोपार्जन को सुनिश्चित करने हेतु कार्यरत इंडियन रेडक्रास सोसायटी दुर्ग को वृद्धाश्रम संचालन हेतु एक लाख रूपए की सहयोग राशि प्रदान किया गया है। जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि के तौर पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी के सचिव डॉ. मनोज दानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग द्वारा आर्थिक सहायता का धनादेश प्राप्त किया गया।

इसी क्रम में गंभीर और बीमार वृद्धों के देख-रेख एवं चिकित्सकीय सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु समाज कल्याण विभाग से अनुदानित संस्था ब्राईट शिक्षण एवं मानव कल्याण समिति, कादम्बरी नगर दुर्ग को एक लाख रूपए का आर्थिक सहायता प्रदान किया गया। जिसे संस्था के अध्यक्ष  राजू राजपूत द्वारा ग्रहण किया गया।

इसी प्रकार दृष्टिबाधित बच्चों के शिक्षकीय कार्य में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित संस्था तुलसी लोक विकास संस्थान जामुल जिला दुर्ग को एक लाख रूपए का अनुग्रह राशि प्रदाय किया गया। इसे संस्था प्रमुख मती संध्या द्विवेदी द्वारा ग्रहण किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक  अमित सिंह परिहार एवं विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button