ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

सेलूद गांव में घर में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग में काबू

दुर्ग । दुर्ग जिले के उतई थाना अंतर्गत सेलूद गांव में उमेश देवांगन के घर में आग लग गई। आग तेज होने से अंदर रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने की घटना:
जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेलूद गांव निवासी उमेश देवांगन के घर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने एक फायर ब्रिगेड वाहन के साथ विजय चतुर्वेदी के नेतृत्व में फायरमैन मनोज सोनवानी, कुंजेश देशमुख, रूपेंद्र देशमुख और शारदा प्रसाद की टीम को वहां भेजा। टीम जैसे ही वहां पहुंची देखा घर में भीषण आग लगी थी। लोग किसी तरह आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे। तभी एक बड़ा ब्लास्ट हुआ।

आग बुझाने की कोशिश:
अग्निशमन कर्मियों और उतई पुलिस ने घर के आसपास से लोगों की भीड़ को दूर किया। उन्होंने लोगों को कहा कि घर के अंदर गैस सिलेंडर आग से ब्लास्ट कर रहा है। इसलिए घटना स्थल से दूर रहे।

लोगों को घटना स्थल से दूर करने के बाद टीम ने आग को एक तरफ से बुझाना शुरू किया। टीम ने पहले घर के उस हिस्से की आग को बुझाया, जहां से दूसरे घर लगे थे और वहां भी आग बढ़ने की आशंका थी। इस तरह कई घंटों की मशक्कत के बाद तीन गाड़ी पानी की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button