ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

रसमडा में ग्राम समिति का पुनर्गठन, नंदकुमार निर्मलकर पुनः अध्यक्ष मनोनीत

दुर्ग | औद्योगिक ग्राम पंचायत रसमडा में ग्रामीण परम्परा के अनुसार गांव की समस्याओं के समाधान एवं धार्मिक आयोजनों के सुचारू संचालन हेतु ग्राम समिति का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सैकड़ों ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से भाजपा किसान मोर्चा के प्रमुख नंदकुमार निर्मलकर को पुनः ग्राम समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया।

नंदकुमार निर्मलकर, जो एक कर्मठ समाजसेवी हैं, कोरोना काल में अपने साहसिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। उन्होंने कोरोना मरीजों की सेवा और उनके परिवारों की देखभाल में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से रसमडा चिकित्सालय में एसी, वाटर कूलर, फ्रीज, कुर्सी, टेबल और मरीजों के लिए आवश्यक प्राथमिक संसाधनों की व्यवस्था की गई। इसके अलावा, वे शाला विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में रसमडा विद्यालय के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं।

ग्राम में शांति बनाए रखने और निष्पक्ष निर्णयों के कारण नंदकुमार निर्मलकर को पुनः ग्राम समिति का मुखिया चुना गया है। उनके निर्विरोध मनोनयन पर नवनिर्वाचित सरपंच मोतिम बालकिशन निषाद, सभी पंचगण, पूर्व सरपंचों और जनपद सदस्यो ने उन्हें बधाई दी। बैठक में रामधीन पारकर को उपाध्यक्ष बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button