ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जामुल  | प्रार्थिया एम. तुलसी पति स्व. एम कोरमा राव उम्र 50 साल निवासी झुलेलाल मंदिर के पीछे पी.एम. आवास 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड जामुल द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी की इसके पड़ोसी कृपाल सिंह से वर्ष 2024 में 5000 रूपये उधारी ली थी जिसे 05 महिने के अंदर चुका देने की बात हुई थी

किन्तु कृपाल सिंह द्वारा समय के पूर्व ही अपना पैसा वापस मांगने लगा प्रार्थिया द्वारा समय पर पैसा वापस कर देने की बात कहने पर कृपाल सिंह एवं जसपाल सिंह द्वारा पैसे के बदले घर का सामान उठा कर ले जाने की धमकी देते हुए|

मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए अपने पास रखे धारदार हथियार तलवार से प्राणघात प्रहार कर दिये जिसे प्रार्थिया लहूलुहान हो गई आरोपीगण प्रार्थिया को घायल कर मौके से फरार हो गये। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक   जितेन्द्र शुक्ला द्वारा गुण्डागर्दी करने वालो पर शख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  (शहर भिलाई)  सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक  छावनी  हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में जामुल पुलिस सूचना मिलते ही तत्काल आरोपियो की तलाश में जुट गई|

पता तलाश के दौरान आरोपी 01. कृपाल सिंग पिता स्व. प्रीतम सिंग उम्र 72 साल 02. जसपाल सिंग पिता कृपाल सिंग उम्र 42 साल साकिनान 32 एकड़ हाउसिंगबोर्ड जामुल को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए धारदार हथियार तलवार को बरामद कराये। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, उनि पुनितराम सुर्यवंशी, सउनि महफूज खान, प्र.आर. अनिल सिंह, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान यादव, जी. सामुएल, अतुल कुमार का विशेष योगदान रहा।

की गई कार्यवाही:-

अपराध क्रमांक:- 141/2025

धारा:- 109, 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस एवं 25  आर्म्स एक्ट

गिरफ्तार आरोपी:- 1. कृपाल सिंग पिता स्व. प्रीतम सिंग उम्र 72 साल निवासी 32 एकड़ हाउसिंगबोर्ड जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग छ.ग. 2. जसपाल सिंग पिता कृपाल सिंग उम्र 42 साल निवासी 32 एकड़ हाउसिंगबोर्ड जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग छ.ग.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button