ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
दुर्ग

दुर्ग एवं राजनांदगांव रेंज के 150 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं विवेचक हुए शामिल

दुर्ग  | महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में दुर्ग एवं राजनांदगांव रेंज के पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के लिए मादक पदार्थों से संबंधित प्रकरणों की प्रभावी विवेचना पर एक दिवसीय रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 150 से अधिक विवेचक एवं अधिकारी सम्मिलित हुए।

वरिष्ठ पुलिस तथा न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति-

कार्यशाला में पुलिस महानिरीक्षक ए. एन.टी.एफ. अजय यादव, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज  दीपक झा तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग मती प्रज्ञा पचौरी ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यशाला के महत्वपूर्ण बिंदु-

जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग मती प्रज्ञा पचौरी ने जब्ती प्रक्रिया, कानूनी औपचारिकताएँ, विवेचना में देरी के कारण और कानूनी पहलुओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग ने एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन, फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन, सर्च, सीज एवं सैंपलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साझा कीं और निर्देश दिया कि इस कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान को अन्य विवेचकों तक भी पहुँचाया जाए।

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज  दीपक झा ने मादक पदार्थों के सप्लाई नेटवर्क, फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन और प्रभावी जांच की रणनीतियों पर चर्चा की।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला ने एनडीपीएस एक्ट के कानूनी प्रावधानों को विस्तार से समझाया और बताया कि यदि इस एक्ट का सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो अपराधियों की संपत्ति को जब्त कर नीलाम किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने विवेचकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में अधीक्षक एनसीबी रायपुर  अनिल कुमार ने मादक पदार्थों की सर्च, सीज एवं सैंपलिंग प्रक्रिया की बारीकियों पर विस्तृत जानकारी दी। द्वितीय सत्र में असिस्टेंट डायरेक्टर एनसीबी रायपुर  रविशंकर जोशी ने फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के आधुनिक तरीकों और मनी ट्रेल की पहचान के बारे में जानकारी दी। तृतीय सत्र में  उप संचालक अभियोजन कबीरधाम  कृष्ण कुमार चतुर्वेदी ने मादक पदार्थों से संबंधित मामलों की विवेचना में कानूनी ढांचे के बारे में चर्चा की और विवेचकों को कानून सम्मत विवेचना करने के टिप्स दिए।

यह कार्यशाला मादक पदार्थों की तस्करी एवं उससे जुड़े अपराधों की प्रभावी विवेचना के लिए पुलिस अधिकारियों एवं विवेचकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस दौरान कानूनी प्रक्रिया, जांच की तकनीकी और आर्थिक पहलुओं की बारीकियों पर गहन चर्चा की गई, जिससे विवेचकों को इन मामलों की गहन जांच करने में सहायता मिलेगी। अंत में सभी विवेचकों के प्रश्नों के उत्तर और उनके शंका का समाधान भी किया गया।

समापन समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों  का सम्मान मोमेंटो देकर किया गया, साथ ही कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी विशेष रूप से सराहा गया। उपस्थित अधिकारियों एवं विवेचकों ने इस कार्यशाला को ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक दृष्टि से अत्यंत लाभकारी बताया।

कार्यशाला में  पुलिस अधीक्षक दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक बालोद  एस आर भगत सहित दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़, छुई खदान एवं गंडई के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं 150 से अधिक विवेचक शामिल हुए। इस कार्यशाला में मंच का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुखनंदन राठौर के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक झा के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button