ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए ऑनलाईन आवेदन 31 मार्च तक

दुर्ग| प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं में कौशल को बढ़ावा देने अवसर प्रदान किया जाएगा। योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जिला स्तर पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी तथा विकासखण्ड स्तर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी  अरविन्द कुमार मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार 21 मार्च 2025 को सभी प्रभारी अधिकारियों की बैठक जिला शिक्षा कार्यालय में आयोजित की गई।  दुर्ग जिले के युवाओं के लिए योजना अंतर्गत पंजीयन, आवेदन संबंधी प्रक्रिया हेतु विकासखण्डों में प्रभारियों के माध्यम से योजना का प्रचार-प्रसार किया जाना है।

योजना में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित शिक्षा या उच्च शिक्षा में पंजीकृत न हो आवेदक हेतु यह अनिवार्य है कि वह किसी नियमित जॉब, नियोजन में न हो, आवेदक के परिवार में कोई सदस्य शासकीय नौकरी में न हो, परिवार के किसी सदस्य की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो व आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष तक हो तो वे इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इंटर्नशिप के लिए आवेदन के लिए एक ऑनलाईन पोर्टल (ीजजचेरूध्ध्चउपदजमतदेीपचण्उबंण्हवअण्पद) प्रारंभ किया है, जिसका उपयोग करके आवेदन फार्म भरा जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है। आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। आवेदन किसी भी लोक सेवा केन्द्र या स्वयं के मोबाईल से भी किया जा सकता है।

आवेदन के लिए आधार कार्ड संबंधित, शैक्षणिक योग्यता जैसे 10वीं, 12, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक की अंकसूची, प्रमाण पत्र, आधार सीडेड बैंक खाते के पासबुक के प्रथम पृष्ठ  की छायाप्रति, आधार लिंक्ड मोबाईल नंबर अनिवार्य है। इंटर्नशिप कॉर्पोरेट मंत्रालय द्वारा चयनित कंपनियों जिसकी सूची पोर्टल में दी गई है। किसी एक कंपनी में करनी होगी यह केवल 1 वर्ष के लिए ही होगी।

इस योजना में आवेदन के उपरान्त युवाओं को चयनित होने पर सरकार के कार्पोरेट उपक्रम में एक साल की अप्रेंटिशशिप में रूपए 5000 रूपए प्रतिमाह मानदेय व संबंधित को एक वर्ष में 6000 रूपए में एक मुश्त अन्य खर्च हेतु प्रदान किया जाएगा यह अप्रेंटिशशिप नियमित नियुक्ति नहीं है, यह अप्रेंटिशश्पि अनुभव प्राप्त करने के लिए है। यह केन्द्र सरकार की निःशुल्क योजना है, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button