ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
बलोदा बाज़ार

स्कूल में परीक्षा संपन्न कर स्कूटी से घर लौट रही शिक्षिका की मौत

बालोद | बालोद जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। शेरपार हायर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं की परीक्षा संपन्न कराकर स्कूटी से घर लौट रही शिक्षिका की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। वहीं, उनके साथ जा रही महिला प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना शाम के समय मोहला विकासखण्ड के शेरपार हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ लेक्चरर बरखा वासनिक और महिला प्यून के साथ स्कूटी से दुर्ग स्थित अपने घर लौटने के दौरान दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव के मंदिर के पास हुई। इस दौरान अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला प्यून को गंभीर चोटें आईं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिक्षिका बरखा वासनिक दुर्ग से आना-जाना करती थीं, जबकि महिला प्यून देवरी से। गाड़ी महिला प्यून चला रही थी। पुलिस ने शाम होने के कारण शव को मर्चुरी में रखवा दिया था। आज शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button