ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
रायपुर

शराब बिक्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 1 अप्रैल से लागू होगा नया सिस्टम

रायपुर | राज्य सरकार ने आगामी 1 अप्रैल से शराब बिक्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। इस बदलाव के तहत, प्रदेश में देशी और विदेशी शराब की दुकानों को मिलाकर कंपोजिट शराब दुकानें बनाई जाएंगी। पहले जहां दो अलग-अलग दुकानें संचालित हो रही थीं, अब एक ही दुकान में दोनों प्रकार की शराब उपलब्ध होगी। इस बदलाव से बचने वाली अतिरिक्त दुकानों को उन इलाकों में स्थानांतरित किया जाएगा, जहां अब तक शराब की दुकानें नहीं थीं।

इसके अलावा, सरकार ने 67 नई शराब दुकानों के उद्घाटन का भी निर्णय लिया है। ये दुकानें उन क्षेत्रों में खोली जाएंगी जहां अब तक शराब की उपलब्धता नहीं थी। जिला स्तर पर इस व्यवस्था को लागू करने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, राज्य के कई जिलों में एक ही स्थान पर देशी और विदेशी शराब की अलग-अलग दुकानें हैं। अब इन दुकानों को जोड़कर एक ही दुकान में दोनों प्रकार की शराब का वितरण होगा। इस तरह, एक अतिरिक्त दुकान तैयार की जाएगी, जो उन इलाकों में खोली जाएगी जहां पहले शराब की दुकानें नहीं थीं।

आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार, इन नई शराब दुकानों को उन क्षेत्रों में खोला जाएगा, जहां शराब दुकान खोलने की मांग लगातार आ रही है। यह कदम राज्य के कई जिलों में शराब की बिक्री व्यवस्था को और अधिक सुगम और सुलभ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button