ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

निगम ने व्यापारियों को चेतावनी दी,वे सड़कों और नालियों पर कब्जा न करें,यातायात और स्वच्छता से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सके

दुर्ग/ नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज पुराना पुलिस थाना के पीछे हटाए गए अतिक्रमण स्थल का मेयर  अलका बाघामर ने बेहतर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया।उन्होंने नाली और सड़क सीमा पर दुकान सजाकर रखने वालों को व्यवस्थित ढंग से व्यपार करने की बात कही।

सभी दुकानदार एक साथ एक लाइन से लगाने के निर्देश दिए।यदि दुकानदार ऐसा नही करते है तो उनपर जुर्माना के साथ कार्रवाही करने हेतु बाजार अधिकारी संजय ठाकुर को निर्देशित किया।उन्होंने दुकानदारों को यातायात व्यवस्था पर सहयोग करने की अपील की,कहा पार्किंग व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए एवं चलन सड़क पर मार्किंग किया जाने के लिए निर्देश दिए।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी से कहा सड़क बाधित अतिक्रमणों को हटावाकर व्यवस्थित ढंग से लगवाने के लिए कहा सड़क सीमा पर अतिक्रमण बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के मौके पर सभापति श्याम शर्मा,राजस्व प्रभारी चंद्रशेखर चन्द्राकर,सांस्कृतिक विभाग प्रभारी  हर्षिका संभव जैन,बाजार अधिकारी संजय ठाकुर,शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा के अलावा जीतेन्द्र सिंह राजपूत मौजूद रहें।

सड़क पर सज रहे अवैध बाजार,नालियों पर व्यापारियों का कब्जा,शहर की सड़कों और नालियों से अवैध कब्जा हटाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मेयर  अलका बाघमार ने पटेल चौक से पुराना दुर्ग थाना का निरीक्षण किया!बारिश के दिनों में जलभराव की परेशानी से निपटने के लिए अभी से नालियों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने अधिकारियों को बाजार को सुव्यवस्थित बनाने के लिए निरीक्षण करते हुए।

दुकानों में प्लास्टिक डिस्पोजल का इस्तेमाल बंद करने की दी हिदायद।सड़क व नालियों में अतिक्रमण के कारण इससे न केवल यातायात की समस्या उत्पन्न हो रही है, बल्कि शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

नगर निगम प्रशासन ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाने की योजना बनाई है। नगर निगम ने व्यापारियों को चेतावनी दी है कि वे सड़कों और नालियों पर कब्जा न करें, ताकि यातायात और स्वच्छता से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सके।

इस दिशा में नगर निगम प्रशासन ने निगरानी और अतिक्रमण हटवाना अभियान शुरू कर दिया है। इसका मकसद है शहर की सड़कों और नालियों से अवैध कब्जा हटाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button