ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
धमतरी

रेत के अवैध धंधे पर खनिज विभाग ने वसूला लगभग डेढ़ करोड़ रूपये का जुर्माना

धमतरी :  धमतरी जिले में चालू वित्तीय वर्ष में रेत के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन और अवैध भण्डारण के प्रकरणों में जिले के खनिज अमले ने एक करोड़ 47 लाख रूपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया है। धमतरी जिले में रेत के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन और भण्डारण पर रोक लगाने के लिए खनिज अमले द्वारा सतत् अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

इस महीने लगभग 30 प्रकरण दर्ज कर साढ़े पांच लाख रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि इस महीने रेत के अवैध उत्खनन के दो प्रकरण दर्ज कर दो लाख 80 हजार रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया है। इस महीने रेत के अवैध परिवहन के 28 प्रकरण दर्ज किए गए हैं|

जिनमें से 14 प्रकरणों को निराकृत कर तीन लाख 27 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि शेष 14 प्रकरण भी छत्तीसगढ़ खान एवं खनिज अधिनियम तथा गौण खनिज अधिनियम के तहत निराकृत कर अर्थदण्ड वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष में अवैध रेत उत्खनन के 33 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 36 लाख रूपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। इसी प्रकार अवैध रेत परिवहन के 294 प्रकरण जिले में दर्ज किए गए हैं।

रेत परिवहन के इन प्रकरणां में एक करोड़ तीन लाख रूपये से अधिक की राशि जुर्माने के रूप में जमा कराई गई है। रेत के अवैध भण्डारण के नौ प्रकरण इस वित्तीय वर्ष में जिले में दर्ज हुए हैं। अवैध भण्डारण के इन प्रकरणों में भण्डारणकर्ताओं पर साढ़े आठ लाख रूपये से अधिक का जुर्माना वसूल कर शासकीय मद में जमा कराया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button