ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

चिटफंड कंपनी के दो फरार निदेशकों की गिरफ्तारी, धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई

दुर्ग | चिटफंड कंपनियों में निवेश किये गये राशि को चिटफंड कंपनी एवं उनके डायरेक्टरो को गिरफ्तार कर उनके चल अचल संपत्ति की कुर्की कर राशि वापस निवेशको को वापस किये जाने हेतु  रामगोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के टेक्निकल सर्विलेंस एवं बैंक एकाउंट की जांच पडताल करने

तथा  जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक  दुर्ग के मार्गदर्शन पर  अति. पुलिस अधीक्षक  (शहर)  सुखनंदन राठौर (रापुसे),  चिराग जैन (भा0पु0से0) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  अजय सिंह उप पुलिस अधीक्षक क्राईम के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी शिव प्रसाद चन्द्रा थाना मोहन नगर जिला दुर्ग के नेतृत्व में चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टरो की गिरफ्तारी एवं उनके चल अचल सपंत्ति की कुर्की कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना मोहन नगर के अपराध क्रमांक 318/2017 धारा-420, 34 भादवि, छ.ग. के निक्षेपको के हितो का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 एवं 3, 4, 5 धन परिचालन अधिनियम अंतर्गत चिटफंड कंपनी संचय इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के डायरेक्टरो द्वारा जिले के 18 निवेशको से अधिक ब्याज का लालच देकर राशि जमा कराकर लगभग 25,00000 रू. से अधिक राशि धोखाधडी किया गया था।

प्रकरण में पूर्व में डायरेक्टर प्रवीण मोहंती एवं अरविन्द मिश्रा को भुनेश्वर उडिसा से गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण के 04 आरोपी फरार थे जिनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष रूप से टीम गठीत कर भुनेश्वर उडिसा रवाना किया गया था।

उडिसा पहुंचकर पुलिस टीम के द्वारा लगातार 03 दिनो तक फरार डायरेक्टर देवकांत महापात्रा एवं जुगलचरण दास के घर की गोपनीय तरीके से की जा रही थी तथा तकनीकी टीम के द्वारा आरोपियों की लगातार निगरानी कर। आरोपियों को भुनेश्वर उडिसा से पकड़ा गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर भुनेश्वर उडिसा से दुर्ग छत्तीसगढ़ लाया गया है। आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रहीं है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिव प्रसाद चन्द्रा, उप निरीक्षक पारस सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक चन्द्रशेखर बंजीर , आरक्षक पुष्कर दिवान , आरक्षक विक्रांत, सनत भारती , अमित सिंह एवं बालमुकुंद साहू की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी (डायरेक्टर) – 1.देवकांत महापात्रा पिता अक्ष्य महापात्रा उम्र 50 साल साकिन प्लाट नंबर 1039 ओल्ड टाउन भुनेश्वर उडिसा।

2.जुगलचरण दास पिता किशोर चन्द्र दास उम्र 49 साल साकिन अपोलो आशियाना वेलफेयर  सोसायटी प्लाट नंबर बी/303 थाना मनचेश्वर जिला खुर्दा भुनेश्वर उडिसा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button