ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

कमिश्नर राठौर ने संभाग स्तर पर नगर पालिक निगमों की ली समीक्षा बैठक

दुर्ग | संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर ने आज संभाग स्तर पर नगर पालिक निगमों की समीक्षा बैठक की, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। समीक्षा में ग्रीष्म काल में जल प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और सिटी डेवलपमेंट प्लान जैसे प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

ग्रीष्म काल में जल प्रबंधन के संदर्भ में  राठौर ने जल की बढ़ती खपत और जल स्रोतों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए वर्षा जल संचयन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने  जलाशयों और कुओं में पानी इकट्ठा करने की प्रणाली स्थापित करने की बात की ताकि जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जलाशयों की स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने सार्वजनिक जल उपयोगकर्ताओं को पानी बचाने के लिए जागरूक करने का महत्व बताया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राठौर ने अपूर्ण और पूर्ण आवासों की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्माणाधीन आवासों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने उन आवासों में गृह प्रवेश को भी प्राथमिकता देने की बात की जो पहले ही पूर्ण हो चुके हैं।स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट की स्थापना पर चर्चा हुई।

राठौर ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सॉलिड और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। कमिश्नर  राठौर ने विभिन्न विकास योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से लागू करने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सके।

उन्होंने आवारा मवेशियों को हटाने के लिए दल गठित कर कार्ययोजना बनाने को कहा।साथ ही दल के माध्यम से मुआवजा कर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।बैठक में संभाग के सभी नगर पालिक निगम आयुक्त, क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण एवं संरक्षण मंडल  मती अनिता सावंत, नगरीय प्रशासन एवं विकास के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button