ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दो घरों में चोरी की वारदात, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया अपराध

दुर्ग | दुर्ग जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अज्ञात आरोपियों ने घरों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकद रकम चोरी कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305 ए, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी लेखराम साहू, जो ग्राम मोहलई रोड मिक्चर फैक्ट्री के पास मेडिकल एजेंसी का काम करते हैं, ने 1 अप्रैल को अपनी पत्नी झालेश्वरी साहू के साथ चिखली ससुराल जाने के बाद अपने घर में ताला लगा दिया था।

दूसरे दिन जब वह घर वापस लौटे, तो देखा कि मुख्य गेट बंद था और ताला खोलने के बाद अंदर का दृश्य बिखरा हुआ था। अंदर के दरवाजे खुले हुए थे और बेडरूम की अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 20,000 रुपए की चोरी हो चुकी थी। चोरों ने बच्चों का एक सोने का लॉकेट, चांदी की चूड़ा की जोड़ी और कान की बाली चोरी की थी।

वहीं, दूसरा मामला पुरानी भिलाई क्षेत्र के डबरा पारा का है, जहां प्रार्थी संदेश आढे़ लोहा ट्रेडिंग का व्यवसाय करते हैं। 22 मार्च को वह परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सावनेर, नागपुर गए थे। घर की देखरेख के लिए उन्होंने चाबी अपने पड़ोसी नवीन कुमार के घर छोड़ दी थी।

28 मार्च को नवीन की मां सुशीला बाई घर का ताला चेक करने आईं, तो पाया कि घर के अंदर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। चोर ने लॉकर में रखे 25,000 रुपए नकद, चांदी के ब्रेसलेट, चांदी की पायल और बच्चों के चांदी के कड़े सहित अन्य आभूषण चोरी कर लिए थे।

पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button