ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण -समयावधि में कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश

दुर्ग | कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में विभिन्न जगहों पर चल रहे निर्माण कार्य समूह नल जल प्रदाय योजनाओं का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने पीएचई के अधिकारियों के साथ ग्राम अंजोरा (ढ) समूह नल जल योजना (8.5 एमएलडी), चंदखुरी समूह नल जल प्रदाय योजना (8 एमएलडी) और निकुम समूह नल जल योजना (6.5 एमएलडी) का मौका निरीक्षण किया।

उन्होंने जल शुद्वि संयंत्र के कार्य में प्रगति लाने ठेकेदारों को निर्देशित किया। कलेक्टर  सिंह ने अंजोरा (ढ) समूह नल जल योजना अंतर्गत निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त किया।

वहीं चंदखुरी और निकुम समूह नल जल योजना के निर्माण कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने धीमी गति से कार्य करने पर ठेकेदार को पेनाल्टी राशि जमा करने के कड़े निर्देश दिए।

कलेक्टर  सिंह ने संबंधित ठेकेदारों को पाइप लाईन विस्तार कार्य, एमबीआर निर्माण, इंटकवेल निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के साथ ही बारिश पूर्व संपूर्ण कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया।

इस अवसर पर कार्य पालन अभियंता पीएचई  उत्कर्ष पाण्डेय और विभाग के एसडीओ एवं उपयंत्री भी साथ मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button