ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

– जनपद मुख्यालय एवं नगरीय निकायों के चिन्हांकित स्थानों पर समाधान पेटी रखी जाएगी – प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक होगी आवेदन जमा

दुर्ग | कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगरीय निकायों एवं जनपद कार्यालयों के अलावा चिन्हित स्थानों पर भी समाधान पेटी रखने के निर्देश दिये हैं, ताकि जनता निःसंकोच अपनी समस्या संबंधी आवेदन समाधान पेटी के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।

इसी तारतम्य में जिले में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत सभी जनपद पंचायत क्रमशः  दुर्ग, धमधा एवं पाटन अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत कार्यालयों में लोगों की समस्या संबंधी आवेदन लिये जाएंगे।

वहीं जनपद मुख्यालयों में समाधान पेटी रखी जाएगी। इसी प्रकार जिले के सभी नगर पंचायत, नगर पालिका कार्यालय में भी समाधान पेटी रखी जाएगी तथा वार्डों में चिन्हित स्थानों पर लोगों से समस्या संबंधी आवेदन लिये जाएंगे। जिले के नगर निगम दुर्ग, भिलाई, रिसाली, भिलाई-3 चरौदा कार्यालय में भी समाधान पेटी और आवेदन लेने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नगर निगम दुर्ग के अंतर्गत निगम कार्यालय, आदित्य नगर जोन कार्यालय, बोरसी जोन कार्यालय, चन्द्रशेखर स्कूल नयापारा, उरला जोन कार्यालय तथा महात्मा गांधी स्कूल में समाधान पेटी रखी जाएगी।

नगर निगम रिसाली अंतर्गत मंगल भवन डुण्डेरा, सामुदायिक भवन पुरैना बस्ती, अवधपुरी रिसाली टंकी कार्यालय, बीएसपी स्कूल नंबर 35 निगम मुख्य कार्यालय में आवेदन लिये जाएंगे एवं यहां पर समाधान पेटी रखी जाएगी। नगर निगम भिलाई-3 चरौदा अंतर्गत भिलाई-3 बाजार चौक, सोमनी चौक के अलावा निगम के कार्यालय परिसर में समाधान पेटी रखी जाएगी।

साथ ही लोगों की समस्या संबंधी आवेदन लिये जाएंगे। नगर निगम भिलाई अंतर्गत मुख्य कार्यालय परिसर, नेहरू नगर पानी टंकी, जोन-2 कार्यालय परिसर, जोन-3 कार्यालय परिसर, जोन-4 कार्यालय परिसर और जोन-5 कार्यालय परिसर में समाधान पेटी रखी जाएगी और लोगों के समस्या संबंधी आवेदन लिये जाएंगे। कलेक्टोरेट कार्यालय, सभी एसडीएम कार्यालय और सभी तहसील कार्यालयों में भी समाधान पेटी रखी जाएगी। यहां पर भी जनता अपनी समस्या संबंधी आवेदन डाल सकेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button