ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

मासूम से रेप और हत्या मामले में पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में स्पेशल जांच टीम का गठन

दुर्ग  | ओम नगर उरला दुर्ग में रामनवमी के दिन 06 साल की मासूम से रेप और हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने स्पेशल जांच टीम गठित की है पुलिस अधीक्षक जितेन शुक्ला ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू पद्मश्री तंवर क्या नेतृत्व में सात सदस्य टीम का गठन किया है साथ ही पर्यवेक्षण अधिकारी इस केस को समयवद्ध और स्पीडी ट्रायल हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के अनुसार अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये प्रकरण की गुणवत्तापरक एवं शीघ्र विवेचना कार्यवाही पद्मश्री तवंर, अति. पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू), जिला दुर्ग के पर्यवेक्षण में निम्नांकित अधिकारी/कर्मचारियों का विशेष टीम का गठन किया जाता है, जिनके द्वारा प्रतिदिन कार्यवाही करते हुये शीघ्रातिशीघ्र विवेचना पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष चार्जशीट प्रस्तुत करेंगे :-

दिनांक 06.04.2025 के 10.00 बजे घटना स्थल प्रार्थी के बुआ मीना यादव का घर ओम नगर उरला से अज्ञात आरोपी द्वारा नाबालिग अपहृता 06 वर्ष को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है, कि प्रार्थी सन्नी यादव पिता स्व. मनोहर लाल यादव उम्र 27 साल साकिन ओम नगर उरला, थाना मोहन नगर की रिपोर्ट पर दिनांक 06.04.2025 के 19.22 बजे थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 133/25 थारा 137 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना क्रम में अज्ञात आरोपी द्वारा नाबालिग अपहृता 06 वर्ष के साथ अनाचार पश्चात हत्या करना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 103 (1), 64 (2) (एफ), 65(2), 66, 238 (ए) बी.एन.एस एवं 6 पाक्सो एक्ट का समावेश किया गया है। अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये प्रकरण की गुणवत्तापरक एवं शीघ्र विवेचना कार्यवाही पद्मश्री तवंर, अति. पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू), जिला दुर्ग के पर्यवेक्षण में निम्नांकित अधिकारी/कर्मचारियों का विशेष टीम का गठन किया जाता है, जिनके द्वारा प्रतिदिन कार्यवाही करते हुये शीघ्रातिशीघ्र विवेचना पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष चार्जशीट प्रस्तुत करेंगे :-

  • निरीक्षक शिव प्रसाद चंद्रा, थाना प्रभारी मोहन नगर
  • निरीक्षक श्रद्धा पाठक, थाना प्रभारी महिला थाना,
  • उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर, थाना प्रभारी छावनी,
  • उप निरीक्षक पारस ठाकुर, थाना मोहन नगर,
  • सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख, थाना मोहन नगर,
  • सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, रक्षा टीम
  • 07.प्र.आर.क्र. 738 लक्ष्मी नारायण पात्रे, थाना मोहन नगर

साथ ही पर्यवेक्षण अधिकारी इस केस को समयवद्ध और स्पीडी ट्रायल हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button