ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
बिलासपुर

दिल दहला देने वाली वारदात: दोस्तों ने मिलकर युवक पर किया चाकू से हमला, मरा समझकर खेत में फेंका

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन युवकों ने मिलकर अपने ही दोस्त पर बेरहमी से चाकू से हमला किया और उसे मरा समझ खेत में फेंक दिया। घायल युवक ने पूरी रात दर्द से तड़पते हुए खेत में गुजारी। सुबह राहगीरों की नजर उस पर पड़ी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना रविवार रात की है। लोरमी निवासी सलमान अली अपने दोस्तों के साथ किसी काम से कोटा आया था। काम निपटाने के बाद सभी युवक गोबरपाट इलाके में रुक गए और वहां शराब पीने लगे। देर रात शराब पीते समय सलमान अली का उसके दोस्तों बिट्टू वैष्णव और राकेश जायसवाल सहित अन्य साथियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर दोस्तों ने मिलकर सलमान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना भयावह था कि सलमान लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़ा। आरोपी युवक उसे मरा समझकर पास के एक खेत में फेंककर मौके से फरार हो गए।

पूरी रात सलमान गंभीर हालत में खेत में पड़ा रहा और मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन अंधेरे और सुनसान इलाके में कोई नहीं पहुंच सका। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने उसे खून से सना पड़ा देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सलमान को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सलमान और हमलावरों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से हमले की साजिश रची गई थी। हालांकि, विवाद का असल कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल सलमान अली का बयान दर्ज किया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button