ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

प्रेमिका के पिता की नाबालिग प्रेमी ने डंडे से हमला कर की हत्या, जामुल पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

भिलाई नगर | जामुल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका के पिता की डंडे से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जिला पुलिस प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तवर ने बताया कि यह घटना ग्राम मूडपार, नया बाजार चौक में घटित हुई। नाबालिग युवक, जो पढ़ाई कर रहा है, 8 मई की रात करीब 10:30 बजे अपने भाई को पोल्ट्री फार्म छोड़ने के बाद घर लौट रहा था। उसी दौरान मृतक सचिन यादव ने रास्ते में उसे रोका और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

बताया गया कि सचिन यादव ने डंडे से नाबालिग के सिर, गले और हाथ पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आक्रोशित नाबालिग ने सचिन यादव के हाथ से डंडा छीनकर उसी से सिर पर कई वार कर दिए, जिससे सचिन यादव बेहोश होकर गिर पड़ा। नाबालिग वहां से मौके से भाग गया।

रात में ही नाबालिग ने जामुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन उसने घटना की पूरी जानकारी नहीं दी। सुबह स्थानीय लोगों द्वारा नया बाजार चौक में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान सचिन यादव के रूप में की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल नाबालिग को हिरासत में लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि नाबालिग आरोपी का मृतक की पुत्री से प्रेम संबंध था, जिस कारण सचिन यादव नाराज रहता था और अकसर नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार करता था। पुलिस ने मामले में धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button