ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
छत्तीसगढ़

भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया पर्दाफाश

भिलाई | भिलाई शहर के स्मृति नगर इलाके में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई स्मृति नगर चौकी पुलिस द्वारा की गई, जिसमें एक महिला समेत चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। इस दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री सहित कई मोबाइल नंबर भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे कौन लोग सक्रिय हैं और इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की मांग की है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच तेज कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button