ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

निगम के 300 कर्मचारी,8 करोड़ रुपये से अधिक की उपादान राशि,जल्द कर्मचारियो के खाते में होंगे जमा

दुर्ग/ नगर पालिक निगम महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश सभापति श्याम शर्मा और वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे के मार्गदर्शन में नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी/ मृतक के आश्रित परिवारों को उपादान की राशि भुगतान किया जाना है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सूची, सेवानिवृत्त तिथि एवं सेवा में रहते मृत्यु तिथि के आधार पर तैयार किया गया है।

सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा रहा है। सूची की एक प्रति सूची निगम कार्यालय पर चस्पा किया किया है। यदि किसी सेवानिवृत्त कर्मचारी / मृतक के आश्रित परिवारों को इस प्रकाशित सूची में किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो प्रकाशन तिथि से 10 दिवस के भीतर दावा आपत्ति निगम कार्यालय में लिखित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि समाप्ति पश्चात् आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा।

नगर निगम दुर्ग में वर्षों से लंबित उपादान भुगतान को लेकर विभाग के चक्कर लगा रहे कर्मचारियों को अब राहत की सांस ली है।

बता दे कि महापौर अलका बाघमार,सभापति श्याम शर्मा एवं वित्त विभाग प्रभारी नरेन्द्र बंजारे के लगातार मार्गदर्शन में उपादान के लिए जोर लगा दिया था।सहमति के बाद नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने एक बेहतर कदम उठाते हुए पात्र कर्मचारियों की सूची निगम कार्यलय में चस्पा कर दी है।

इस बेहतर पहल न केवल पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा और शानदार कदम है, इससे उन सैकड़ों कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी लौटेगी, जो वर्षों से अपनी मेहनत की कमाई के लिए भटक रहे थे। 300 कर्मचारी, जिन्होंने पाँच वर्षों या उससे अधिक की सेवा दी है, 8 करोड़ रुपये से अधिक की उपादान के हकदार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button