ब्रेकिंग
हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार
दुर्ग

मानसून से पहले वार्डो की नालियों की सफाई तेज,मेयर ने कहा सफाई व्यवस्था तगडी हो

दुर्ग/ नगर पालिक निगम के सिकोला भाठा वार्ड-14 में नाली साफ-सफाई महाअभियान का निरीक्षण महापौर  अल्का बाघमार ने टीम के साथ किया।उन्होंने स्कूल के पीछे सिकोला भाठा बस्तियों की गलियों और सड़कों में पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मेयर ने वार्ड प्रभारी इंजीनियरों से कहा कि अवैध रूप से निगम की जमीन पर बिल्डिंग मटेरियल रखकर मकान निर्माण करने वालों सहित बिल्डिंग मटेरियल का व्यापार करने वालों पर कार्रवाई करने का। उन्होंने ये भी कहा कि सड़क तक अवैध रूप से सीढ़ी बनाकर यातायात बाधित करने वाले सभी का बिल्डिंग परमिशन की जांच करेंगें।उसके बाद सीधे तोड़ने की करने के निर्देश दिए।

अभियान के दौरान महापौर ने कार्यपालन अभियंता से कहा कि निगम के सभी इंजीनियरों के साथ समीक्षा बैठक लेकर शहर 60 वार्डो के मुख्य नालियों जो हर एक वार्डो से लगा हुआ हो। बारिश के पहले सभी वार्डो से जुड़े मुख्य नालियों के निर्माण कार्य हेतु शीघ्र प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी इंजीनयर अपने प्रभार वार्डो का निरीक्षण करें।

मेयर ने कहा मानसून करीब देखकर लंबे समय से जाम पड़ी नालियों के गंदे पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया गया है।महा-सफाई अभियान के तहत दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारी हर रोज महा-अभियान में नालियों की तल तक सफाई कर रहे हैं।

मेयर ने कहा लोगो के द्वारा नालियों पर पक्का निर्माण कर देने की वजह से अक्सर साफ करने में दिक्कत होती है। सबसे अधिक परेशानी शहर के अंदर की नालियों की साफ-सफाई में होती है। दुकानदारों ने नालियों पर पक्का निर्माण कर दिया है। इसके कारण अधिकांश नालियां साफ नहीं हो पाती हैं।मेयर ने अभियान के दौरान सभी-नालियां के ऊपर अतिक्रमणकर्ताओं को 24 घण्टे का समय दिया गया।

मानसून से पहले वार्डो की नालियों की सफाई तेज,महापौर ने कहा सफाई व्यवस्था तगडी रहना चाहिए।महा-सफाई अभियान में साथ चल रहे इंजीनियरों से कहा नाली व सड़को का प्रस्ताव जल्द बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मेयर ने वार्ड 14 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और नालियों में जाली लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र की गलियों और सड़कों की नियमित सफाई और कचरा उठाने का भी निर्देश दिया।इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर,ज्ञानेश्वर ताम्रकार,पार्षद  ललिता ठाकुर युवराज कुंजाम,पटरीपार मण्डल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा,शिवेंद्र परिहार,उपअभियंता विनोद मांझी,उपअभियंता विकास दमाहे,सुरेश भारती, रामलाल भट्ट सहित अन्य मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button