ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बाघ का आतंक: दो मवेशियों का शिकार, गांव में फैली दहशत

कटघोरा। कटघोरा वन मंडल के चैतुरगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में इन दिनों बाघ की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बाघ ने हाल ही में दो भैंसों का शिकार किया, जिसके बाद वन विभाग हरकत में आया और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को जंगल में जाने से रोकने के लिए इलाके में मुनादी कराई जा रही है, वहीं तेंदूपत्ता संग्रहण जैसे मौसमी कार्यों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने चैतुरगढ़ पहाड़ी पर बाघ को देखा है और घटना स्थल पर उसके पंजों के निशान भी मिले हैं। इस पुष्टि के बाद सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग ने जंगल में करीब 19 ट्रैप कैमरे लगाए हैं और लगातार निगरानी की जा रही है। पाली रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

इस घटनाक्रम का असर ग्रामीणों की आजीविका पर भी पड़ा है, क्योंकि तेंदूपत्ता संग्रहण जैसी प्रमुख गतिविधियों को रोका गया है। सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने लाफा में ग्रामीणों से संवाद किया और सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने वन विभाग के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध भी किया।

ग्रामीणों में डर का माहौल व्याप्त है, लेकिन वन विभाग की सक्रियता और स्थानीय प्रशासन की अपील से उम्मीद की जा रही है कि स्थिति पर जल्द काबू पाया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button