ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
दुर्ग

लगातार शहर क्षेत्र के हर एक वार्ड में नाले-नालियों की युद्धस्तर पर हो रही सफाई: बारिश से पहले जल जमाव की स्थिति से बचने की तैयारी

दुर्ग |  नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे महापौर- महासफाई अभियान के तहत लगातार महा अभियान से वार्डो के नालियों में सफाई व्यवस्था बेहतर देखने को मिल रहा है।अभियान को लेकर आज वार्ड 46 पद्मनाभपुर क्षेत्र वार्ड में महासफाई अभियान चलाकर नालियों की तल्ले से सफाई कराई गई।

अभियान का निरीक्षण कर रहे निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने साथ चल रहे अधिकारियों को वार्ड की छोटी व टूटी नालियों की मरम्मत के लिये प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।

नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता महापौर- महा अभियान को प्राथमिकता दी जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नालियों में कचरा न डालें और नगर निगम के स्वच्छता प्रयासों में सहयोग करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर वार्ड में नियमित निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

दुर्ग में नगर आयुक्त ने नाली साफ कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी नालियों की नियमित रूप से निगरानी की जाए और सफाई कार्य में कोई लापरवाही न हो,

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नए बन रहे सुआ चौक स्थित अटल परिसर का निर्माण पूरा सफाई करवाकर कार्य को जल्द चालू किया जाए.उन्होंने एमआईसी नरेंद्र बंजारे, पार्षद लीलाघर पाल,पार्षद संजय अग्रवाल,पार्षद सरिता विनोद चन्द्राकर,नोडल स्वास्थ्य अधिकारी मोहेंद्र साहू, प्रेरणा दुबे,शोएब अहमद,गौतम साहू,कुणाल, राहुल सहित अमला मौजूद रहें।

विवेका नंद सभागार क्षेत्र,सुआ चौक,जनता मार्केट, एमआईजी कालोनी सहित अन्य क्षेत्र के नालियों ई तल्ले से सफाई कराई गई। अभियान का निरीक्षण कर रहे आयुक्त सुमित अग्रवाल ने इस दौरान वार्डवासियों की समस्याएं सुनी।

उन्होंने कहा कि नालियों की सफाई के दौरान दिक्कतें आने पर पुराने व बंद हो चुके नलों की पाईप लाईन को हटवाया जायेगा।उन्होंने जेल रोड से लेकर ठगड़ा बांध होते हुए महाराजा चौक तक यातायात में बाधित सड़क किनारे पड़े कंडम ( कबाड़ ) गाड़ियों पर कार्रवाही कर जब्त करने अधिकारी को निर्देशित किया।साथ ही उन्होंने रिक्त पड़े भूखंड को नोटिस देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा लगातार शहर हर एक वार्डो में नाले-नालियों की युद्धस्तर पर हो रही सफाई,बारिश से पहले जल जमाव की स्थिति से बचने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button