ब्रेकिंग
-प्रतिबंधित डिस्पोजल एवं झिल्ली-पन्नी के विरुद्ध निगम की कार्रवाई, पांच दुकानदारों पर 4 हजार रुपये क... बेमेतरा में सनसनी: भटगांव में हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस दुर्ग में 15.737 किलो गांजा के साथ राजस्थान के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल भी जब्त सिद्धार्थ नगर में विराजित नागपुर की प्रसिद्ध कोराडी माता, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, प्रतिदिन ... दुर्ग के गंजपारा में आज सजेगी छत्तीसगढ़ी लोककला की महफिल, स्वर्णा-गरिमा दिवाकर बहनों की होगी प्रस्तु... जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय बसोहली उत्सव में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार की चलेगी कूची! दुर्ग पुलिस की डीएसपी आकर्षि कश्यप ने दो सप्ताह में जीते लगातार दो अंतरराष्ट्रीय रजत पदक, नीदरलैंड क... पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर और अम्बिकापुर के माँ दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्च... डौंडी में सर्व आदिवासी समाज, सरपंचों और जनप्रतिनिधियों की बैठक; प्रभावित गांवों को उनका हक दिलाने के... खरोरा के सारागांव में जंगल के भीतर चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 12 आरोपियों को पकड़ा; 11.53 लाख का...
दुर्ग

ACB/EOW की बड़ी कार्रवाई: 2,000 करोड़ के शराब घोटाले के आरोपी विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर लाया जा रहा

भिलाई नगर/रायपुर। छत्तीसगढ़ में चर्चित 2,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ACB/EOW ने विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। विजय भाटिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नजदीकी और भिलाई के नेहरू नगर पूर्व निवासी हैं। वे लंबे समय से फरार चल रहे थे।

ACB/EOW की टीम विजय भाटिया को फ्लाइट से रायपुर ला रही है, जहाँ उन्हें पूछताछ के लिए विशेष टीम के सामने पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी की पुष्टि ACB/EOW के वरिष्ठ अधिकारियों ने कर दी है। बताया जा रहा है कि कुछ ही क्षणों में टीम रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी।

भिलाई-दुर्ग में छापेमारी, 5 से 6 ठिकानों पर एक्शन

गिरफ्तारी से पहले ACB/EOW की टीम ने भिलाई और दुर्ग स्थित विजय भाटिया के 5 से 6 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डाटा और संपत्तियों से संबंधित जानकारी जुटाई गई है।

क्या है मामला?

विजय भाटिया का नाम छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में सामने आया था, जिसमें करीब 2,000 करोड़ रुपये की आर्थिक अनियमितताओं की जांच चल रही है। ACB ने इस घोटाले में मामला दर्ज करने के बाद से ही भाटिया को आरोपी बनाया था, लेकिन वे लगातार गिरफ्तारी से बचते रहे।

अब ACB द्वारा की गई यह गिरफ्तारी मामले में बड़ी सफलता मानी जा रही है। विजय भाटिया से पूछताछ के बाद घोटाले से जुड़े कई और नाम और नेटवर्क सामने आ सकते हैं।

आगे की कार्रवाई

ACB सूत्रों के मुताबिक, विजय भाटिया को रायपुर लाकर कानूनी कार्रवाई, दस्तावेजी प्रक्रिया और विस्तृत पूछताछ की जाएगी। इससे घोटाले के और भी परतें खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button