ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
बलोदा बाज़ार

मौसमी बीमारियों से निपटने अस्पतालों में हो पुख्ता इंतजाम-कलेक्टर

बलौदाबाजार |कलेक्टर दीपक सोनो ने मंगलवार क़ो संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्याे की समीक्षा की। उन्होंने आगामी बारिश के मौसम में आम तौर पर होने वाले मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए सभी अस्पतालों में पर्याप्त दवाई सहित अन्य आवश्यक इंतजाम दुरुस्त रखने तथा अलर्ट रहने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों क़ो दिये। कलेक्टर ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी सभी जरुरी व्यवस्थाएं हो तथा मैदानी अमलों क़ो सक्रिय करें।

मितानिनो की दवा पेटी में निर्धारित दवाईयां उपलब्ध हो। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कॉम्बैट टीम क़ो भी अलर्ट रखें ताकि जरुरत के मुताबिक तत्काल स्थल पर आवश्यक सेवाएं प्रदान की जा सके। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों क़ो सभी पानी टांकियों की सफाई एवं वाटर टेस्टिंग कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने स्पष्ट रुप से निर्देश दिये कि पेयजल के कारण कहीं बीमारी फैलती है तो पीएचई के अधिकारी पर कार्यवाही होगी। उन्होंने बरसात में नदी-नालों में बाढ़ से निपटने के लिए बाढ़ आपदा नियंत्रण टीम क़ो भी अलर्ट रहने कहा है। इसके साथ ही जल संसाधन विभाग के अधिकारियों क़ो बाढ़ की सूचना तत्काल देने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सोनी ने क़ृषि विभाग के अधिकारियों क़ो खरीफ सीजन हेतु सभी समितियों में खाद व बीज़ का पर्याप्त भण्डारण सुनिश्चित कराने के निर्देशित दिये ताकि किसानों क़ो उर्वरक व बीज़ लेने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि जिन समितियों में मांग ज्यादा है वहां प्राथमिकता से भण्डारण कराएं। कलेक्टर ने जिले में आकाशीय बिजली गिरने की अधिक घटनाओं क़ो दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीणों क़ो दामिनी एप्प डाउनलोड कराने तथा बचाव के उपाय की जानकारी देने कहा।

इसके साथ ही पीएम आवासों में तड़ित चालक या अर्थिंग प्लेट लगाने लोगों क़ो प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने आगामी 16 जून से प्रारम्भ हो रहे स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाने तथा लंबित जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों का निराकरण करने कहा। उन्होंने आरबीसी 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा के मई माह में प्राप्त सभी प्रकरणों का निराकरण एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने आगामी 15 से 30 जून तक़ जिले के 46 जनजाति बाहुल्य ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले धरती आबा अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि चयनित ग्राम पंचायतों में सभी योजनाओं का संतृप्तिकरण करना है। पहले योजनाओं से छूटे हुए व्यक्तियों का चिन्हांकन करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गोते, मिथलेश डोंडे सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ  एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button