ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

CG ब्रेकिंग: DPI का सख्त निर्देश – काउंसलिंग से मिली पोस्टिंग पर 3 दिन में करनी होगी ज्वाइनिंग, 10 जून तक मांगी रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालक लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने शिक्षकों की ज्वाइनिंग को लेकर एक सख्त आदेश जारी किया है। यह आदेश राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि काउंसलिंग के माध्यम से जिन अतिशेष शिक्षकों को नवीन पदस्थापन दिया गया है, वे तीन कार्यदिवस के भीतर संबंधित संस्थान में कार्यभार ग्रहण करें।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि 10 जून 2025 तक कार्यभार ग्रहण की रिपोर्ट DPI को अनिवार्य रूप से प्रेषित कर दी जाए।

DPI ने जताई सख्ती

आदेश में कहा गया है कि किसी भी स्थिति में ज्वाइनिंग में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई शिक्षक आदेश के बावजूद समयसीमा के भीतर कार्यभार ग्रहण नहीं करता है, तो संबंधित अधिकारी इसके लिए उत्तरदायी माने जाएंगे और उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

आदेश का मुख्य उद्देश्य

DPI का यह कदम राज्य में शिक्षा व्यवस्था को स्थायित्व देने और अतिशेष शिक्षकों की स्थिति को संतुलित करने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि शिक्षण कार्य प्रभावित न हो और सभी शालाओं में समय पर शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button