ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
बीजापुर

दहशत में गांव: नक्सलियों ने तीन को मारा, कई ग्रामीण लापता

बीजापुर | जिले के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित पेद्दाकोरमा गांव में मंगलवार को नक्सलियों ने खूनी खेल खेलते हुए दहशत फैला दी। आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सली कमांडर दिनेश मोडियम के रिश्तेदारों को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की रस्सी से गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। मृतकों की पहचान झींगु मोडियम (छात्र), सोमा मोडियम और अनिल माड़वी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे नक्सली नेता वेल्ला के नेतृत्व में भारी संख्या में नक्सली गांव में घुसे और तीनों ग्रामीणों को घर से उठा ले गए। इसके बाद गांव के समीप ही उनकी हत्या कर दी गई। नक्सलियों की यह कार्रवाई आत्मसमर्पित नक्सलियों और उनके परिजनों को सबक सिखाने के मकसद से की गई प्रतीत होती है।

हत्या के बाद नक्सलियों ने गांव के अन्य सात लोगों की बेरहमी से पिटाई की और करीब एक दर्जन ग्रामीणों को अगवा कर जंगल की ओर ले गए। इस भयावह वारदात के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। अब तक किसी परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, जिससे स्पष्ट होता है कि गांववाले अभी भी नक्सलियों के खौफ में जी रहे हैं।

पुलिस और प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और जंगल की ओर सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button