ब्रेकिंग
755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी, CM साय ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार राज्यपाल रमेन डेका ने गजराज बांध को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में की पहल अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम 18 से 20 जून तक दुर्ग निगम में लगेगा तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलान... गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, प्रकरण दर्ज लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित अधोसंरचना एवं आर्थिक विकास की ओर प्रदेश तेजी से अग्रसर - विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह निविदा शर्तों के उल्लंघन पर निगम की बड़ी कार्रवाई, दो ठेकेदार 1 वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट छत्तीसगढ़ में पीएमजीएसवाय की उच्च स्तरीय समीक्षा छत्तीसगढ़ में शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर, भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना की पहल का स्वागत
दुर्ग

गुरुजी के लिए छात्रों की जिद: ट्रांसफर रुकवाने पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

दुर्ग | दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पहड़ोर में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रिय शिक्षक संतोष सर के स्थानांतरण के खिलाफ एकजुट होकर जिला कलेक्टर से गुहार लगाई है।

छात्रों का कहना है कि संतोष सर का बिना किसी ठोस कारण के दूसरे जिले में स्थानांतरण कर दिया गया है, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने मांग की है कि उनके सर का ट्रांसफर तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए

कलेक्टर कार्यालय पहुंचे विद्यार्थियों ने बताया कि संतोष सर उन्हें बेहद सरल और प्रभावी तरीके से पढ़ाते थे, जिससे उन्हें किसी कोचिंग या ट्यूशन की आवश्यकता ही नहीं पड़ती थी।

उन्होंने कहा कि संतोष सर केवल एक शिक्षक नहीं, बल्कि हमारे परिवार के सदस्य जैसे हैं, जिन्होंने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया, आत्मविश्वास बढ़ाया और पढ़ाई में मार्गदर्शन दिया।

छात्रों ने एक लिखित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा, जिसमें उन्होंने अनुरोध किया कि संतोष सर का स्थानांतरण रद्द कर उन्हें उसी विद्यालय में पुनः नियुक्त किया जाए, जिससे उनका शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित रह सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button