ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दुर्ग में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए विशेष शिविर, 23 जून से 5 जुलाई तक चलेगा अभियान

दुर्ग |परिवहन आयुक्त, नवा रायपुर एवं केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 तथा नियम 1989 के अंतर्गत, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में, छत्तीसगढ़ राज्य में 1 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाना अनिवार्य किया गया है।

इसी क्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग के निर्देश पर, आम जनता और कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों की सुविधा के लिए दुर्ग जिले में विभिन्न स्थानों पर 23 जून से 5 जुलाई 2025 तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

यहां लगेंगे शिविर, जानें तिथियां और स्थान

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने हेतु शिविर निम्नलिखित स्थानों पर आयोजित होंगे:

भिलाई स्टील प्लांट मुख्य द्वार – 23 जून से 28 जून 2025 तक
नगर पालिक निगम कार्यालय, भिलाई – 23 जून से 28 जून 2025 तक
नगर पालिक निगम कार्यालय, चरोदा – 23 जून से 28 जून 2025 तक
जनपद पंचायत कार्यालय परिसर, पाटन – 30 जून से 5 जुलाई 2025 तक
जनपद पंचायत कार्यालय परिसर, धमधा – 30 जून से 5 जुलाई 2025 तक

शिविरों में रोस्मेर्टा सेफ्टी सिस्टम लिमिटेड की टीम द्वारा ऑन-द-स्पॉट HSRP ऑर्डर और संबंधित कार्यवाही की जाएगी।

दस्तावेज़ साथ लाना अनिवार्य

वाहन मालिकों से आग्रह है कि वे शिविर में अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (RC) और आधार कार्ड साथ लाएं। निर्धारित शुल्क का भुगतान कर मौके पर ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का ऑर्डर किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button