ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

शिव महापुराण कथा के चौथे दिन उमड़ा श्रद्धा का सागर, दुर्ग विधायक सहित कई गणमान्य हुए शामिल

दुर्ग, निकुम गांव। निकुम गांव में चल रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी द्वारा हो रही इस शिव कथा में आज भी भक्तगण भावविभोर होकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण कर रहे हैं।

कथा में दुर्ग शहर के विधायक गजेन्द्र यादव ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया। वहीं, छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रमोटर विकास यादव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, रिसाली महापौर शशि सिन्हा तथा रामकली यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुजन भी पंडित प्रदीप मिश्रा जी की दिव्य वाणी से लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। सुरक्षा, जलपान और बैठने की उत्तम व्यवस्था से श्रद्धालु निश्चिंत होकर कथा का रसपान कर रहे हैं।

शिव महापुराण कथा निकुम ग्रामवासियों के लिए एक आध्यात्मिक पर्व बन चुकी है, जिसमें हर आयु वर्ग के लोग भागीदारी कर रहे हैं। आयोजकों ने सभी भक्तों से समय पर पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

हर हर महादेव!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button