ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़

दुर्ग : छात्रावास अधीक्षकों की काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना

दुर्ग |  वर्ष 2022-23 एवं 2025 में पदोन्नत हुए छात्रावास अधीक्षकों की काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना किया जाएगा। संभाग आयुक्त  एस.एन. राठौर ने संभाग अंतर्गत दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर अवगत कराया है कि जिले में पदस्थ छात्रावास अधीक्षकों का संभाग स्तरीय काउंसलिंग हेतु प्रस्ताव एवं रिक्त पदों की जानकारी कार्यालय आयुक्त दुर्ग संभाग को उपलब्ध कराया गया है।

जिसके आधार पर छात्रावास अधीक्षकों की वरिष्ठता सूची एवं संभाग में रिक्त पदों की सूची तैयार की गई है। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने उक्त वरिष्ठता सूची एवं रिक्त पदों की सूची संबंधित कलेक्टोरेट कार्यालय एवं जिले की वेबसाइट में प्रकाशित कर संलग्न सूची अनुसार कर्मचारियों को सूचित करने कहा है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि 11 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक सुसंगत दस्तावेज सहित दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। नियत तिथि एवं समय के पश्चात् दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।

संभाग स्तरीय काउंसलिंग की तिथि 14 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। उक्त काउंसलिंग निर्धारित तिथि को दोपहर 12 बजे से कार्यालय आयुक्त दुर्ग संभाग उद्योग भवन दुर्ग के सभा कक्ष में नियत की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button