ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में उप अभियंता परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का खुलासा, छात्रा पर FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित उप अभियंता (सिविल एवं विद्युत/यांत्रिकी) भर्ती परीक्षा में एक हाईटेक नकल प्रकरण ने परीक्षा की शुचिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिलासपुर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा (परीक्षा केन्द्र क्र. 1309) में परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई।

परीक्षा कक्ष क्रमांक 07 में रोल नंबर 13091014 की परीक्षार्थी कु. अन्नु सूर्या द्वारा संदिग्ध गतिविधियाँ किए जाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान उसके अंतःवस्त्रों में हिडन कैमरा और कान में छुपाया गया माइक्रो स्पीकर बरामद हुआ। इन उपकरणों को तुरंत जब्त किया गया।

प्रशासन की सतर्कता यहीं नहीं रुकी। परीक्षा केन्द्र परिसर के बाहर मौजूद कु. अनुराधा बाई नामक महिला के पास से वॉकी-टॉकी, टैबलेट, ब्लूटूथ डिवाइस और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए, जो नकल में सहायता करने हेतु उपयोग में लाए जा रहे थे। इस घटनाक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह नकल एक संगठित और सुनियोजित साजिश के तहत की जा रही थी।

परीक्षा मंडल और जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित रिपोर्ट व्यापम कार्यालय को भेज दी है। वहीं, थाना सरकंडा पुलिस को सूचित कर FIR दर्ज करते हुए वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। दोनों महिलाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

व्यापम और जिला प्रशासन ने बयान जारी कर कहा है कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए “जीरो टॉलरेंस नीति” अपनाई गई है। किसी भी तरह की अनुचित गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर भविष्य में भी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button