ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवार गिरोह का भंडाफोड़, 14 चोरी की बाइक बरामद

दुर्ग  | जिला दुर्ग के थाना कोतवाली दुर्ग,मोहन नगर,पदमनाभपुर एवं विभिन्न थाना क्षेत्र में हो रही लगातार मोटर सायकल चोरी की घटना को दृष्टिगत् रखते हुए एसीसीयू एवं थाना पदमनाभपुर संयक्त टीम के द्वारा लगातार मोटर सायकल चोरी के संबंध में मुखबीर लगाकर पतासाजी की जा रही थी एवं पुराने चोरो के उपर लगातार निगाह रखी जा रही थी|

इसी बीच मुखबीर से सूचना मिला कि दो मोटर सायकलो में सवार 05 लड़के शराब भट्टी के आसपास मोटर सायकल को बेचने हेतु आदमी (ग्राहक) की तलाश कर रहे है कि मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर दो मोटर सायकल सहित 05 लड़को को पकडा गया एवं उनसे बारीकी से पूछताछ किया जो प्रहलाद उर्फ बोडो देवार ने बताया वह अपने साथी नरेन्द्र मरकाम, मोहन मरकाम, राजेश देवार,मुकेश देवार के साथ मिलकर जिला दुर्ग एवं अलग अलग जिलों के विभिन्न थाना क्षेेत्रों में पृथक पृथक तिथियों एवं समय में वाहन चोरी की घटना को करना स्वीकर किये।

प्रहलाद उर्फ बोडो देवार पूर्व से ही थाना पद्मनाभपुर के अपराध क्रमांक – 124/2025 एवं 142/2025 में फरार चल रहा था। जिससे पूछताछ में बताया कि चोरी की गई मोटर सायकलों को अटल अवास के एक खंडहर मकान में बेचने के उद्देश्य से छिपाकर रखा हुआ है।

आरोपियों की निशानदेही पर 01 एक्टीवा, 02 पल्सर, 02 सीडी डिलक्स, 06,एचएफ डिलक्स, 02, टी व्हीएस एक्सल, 01 यमाहा त्1.5, कुल – 14 मोटर सायकल जुमला किमती 10,00000/रू. को बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पद्मनाभपुर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से निरीक्षक प्रमोद रूसिया, सउनि किरेन्द्र सिंह, प्र.आर. प्रदीप सिंह, आर. सनत भारती, हिरामन साहू थाना पद्मनाभपुर से निरीक्षक राजकुमार लहरे, प्र.आर. रोहित कर्माकर, आर. ओमप्रकाश देशमुख, भरथरी निषाद, दिनेश राजपूत, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नाम आरोपी:-

01. नरेन्द्र मरकाम उम्र 23 साल, लालबाग, राजनांदगॉव
02. मोहन मरकाम, उम्र 24 साल, बासिन, बालोद
03. मुकेश मरकाम उम्र 44 साल, सलोनी, राजनांदगॉव
04. राजेश मरकाम उम्र 42 साल, सुरगी, राजनांदगॉव
05. प्रहलाद उर्फ बोडो देवार, उम्र 20 साल, राजनांदगॉव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button