ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

तीन युवकों ने आधे घंटे में चुराया ट्रकों से 1200 लीटर डीजल, दुर्ग पुलिस कर रही तलाश

दुर्ग | दुर्ग जिले के रसमड़ा स्थित पेट्रोल पंप में हुई बड़ी डीजल चोरी की घटना ने पुलिस और ट्रक मालिकों की चिंता बढ़ा दी है। 17 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे, तीन अज्ञात युवक एक सफेद रंग की कार में सवार होकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और लगभग आधे घंटे में करीब 1,200 लीटर डीजल चोरी कर फरार हो गए।

लाइव CCTV में कैद हुई वारदात

घटना अंजोरा चौकी थाना क्षेत्र की है, और इसका CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी युवक ड्रम और पाइप की मदद से ट्रकों से डीजल निकाल रहे हैं।
ड्रमों में भरने के बाद आरोपी युवक अपनी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।

ट्रक चालकों की गैरमौजूदगी में दिया वारदात को अंजाम

घटना के समय ट्रक ड्राइवर मौके पर मौजूद नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने एक के बाद एक कई ट्रकों से डीजल निकाला।
जब ट्रक चालकों को चोरी की जानकारी मिली, तो उन्होंने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कर रही जांच, आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार

अंजोरा पुलिस चौकी द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरी गई डीजल की अनुमानित कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button