ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
सरगुजा

ऑनलाइन सट्टा गिरोह के दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

सरगुजा। अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरगुजा पुलिस ने दो कुख्यात सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सट्टा का मास्टरमाइंड अमित मिश्रा उर्फ पहलू भी शामिल है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सरगुजा पुलिस के अनुसार, साइबर सेल और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम को म्यूल अकाउंट के जरिए बड़े स्तर पर सट्टा कारोबार चलाने की सूचना मिल रही थी। लगातार निगरानी और पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया।

आरोपी सुनियोजित तरीके से क्रिकेट मैचों में लाखों-करोड़ों रुपये का सट्टा लगाकर अवैध धन कमाने का प्रयास कर रहे थे। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने सट्टे के लेन-देन के लिए न केवल अपने बैंक खातों का, बल्कि अपने परिचितों के खातों का भी दुरुपयोग किया। आरोपियों के मोबाइल और दस्तावेजों से सट्टा संचालन से जुड़े ठोस सबूत मिले हैं।

मुख्य आरोपी अमित मिश्रा उर्फ पहलू के खिलाफ पहले भी कई बार सट्टा और धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और सट्टा कारोबार में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

सरगुजा पुलिस ने इस कार्रवाई को अवैध सट्टा नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि म्यूल अकाउंट और डिजिटल सट्टा कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आगे भी अभियान चलाया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button