ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
दुर्ग

कमिश्नर ने वार्डों का किया भ्रमण, सफाई व्यवस्था और गाजर घास हटाने पर जोर

दुर्ग | नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आज सुबह निरीक्षण के दौरान पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने सुबह साइंस कॉलेज के मुख्य द्वार से वाय शेप ब्रिज होते हुए प्रथम बटालियन तक का निरीक्षण भ्रमण किया।यह संपूर्ण क्षेत्र दुर्ग निगम क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

निरीक्षण के दौरान वार्डों के उप अभियंता पंकज साहू,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद,पीआईयू शेखऱ मौजूद रहे,इसके अलावा वार्डो से संबंधित दरोगा, सुपरवाइज़र, सफाई टीम के कर्मचारी तथा अतिक्रमण हटाने वाली टीम मौके व सफाईकर्मी अपने उपकरणों और फावड़े के साथ मौजूद रहे।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे उगी गाजर घास को तत्काल हटाने,और सड़क पर झुकते पेड़ों की डंगालियों की छंटाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों सहित वार्डों के भीतर भी गहन सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिले।

उन्होंने सफाई और निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और कहा कि नियमित निरीक्षण के साथ कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

इस निरीक्षण से निगम के सभी संबंधित विभागों में सक्रियता और सजगता बढ़ी है, तथा आम नागरिकों में भी नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button