ब्रेकिंग
जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार
दुर्ग

तेज आवाज में दौड़ रही बुलेट पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर 5,000 का चालान

दुर्ग। नेहरू नगर चौक पर शुक्रवार 25 जुलाई 2025 को आम नागरिकों ने जिला नियंत्रण कक्ष को एक बुलेट मोटरसाइकिल की तेज आवाज और तेज रफ्तार की शिकायत दी। नागरिकों ने बताया कि वाहन दुर्ग की ओर अत्यधिक शोर उत्पन्न करते हुए जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।

सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त वाहन का पीछा कर Y-शेप ब्रिज के ऊपर वाहन क्रमांक CG07CV1057 को रोका। जांच के दौरान बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ पाया गया, जिससे कानफोड़ू आवाज निकल रही थी। यह न केवल नागरिकों की शांति में विघ्न डाल रहा था, बल्कि यह मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन भी है।

यातायात पुलिस ने चालक के विरुद्ध ₹5,000 का चालान अधिरोपित करते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर को जब्त कर लिया।

जन अपील:
यातायात पुलिस दुर्ग ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अनधिकृत परिवर्तन न करें। विशेषतः मॉडिफाइड साइलेंसर जैसे उपकरणों का प्रयोग न करें, जो सार्वजनिक शांति भंग करने के साथ-साथ कानून का उल्लंघन है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button