ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

शिव महापुराण कथा में अव्यवस्था, VIP पास के बाद भी रोक, भक्तों में गहरा आक्रोश

भिलाई। सिविक सेंटर स्थित जयंती स्टेडियम में आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान अव्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। आयोजन के दूसरे दिन VIP पास रखने वाले कई श्रद्धालुओं को भी प्रवेश से रोक दिया गया, जिससे माहौल गरमा गया।

भक्तों का आरोप है कि व्यवस्थापकों और सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही के चलते उन्हें कथा स्थल के बाहर घंटों इंतजार करना पड़ा। VIP पास दिखाने के बावजूद उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे वे आयोजन में शामिल नहीं हो सके।

स्थिति बिगड़ती देख कुछ श्रद्धालुओं ने नाराजगी जाहिर की और व्यवस्थापकों से सवाल-जवाब भी किए। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि भीड़ अधिक होने के कारण सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत अस्थाई रूप से प्रवेश पर रोक लगाई गई थी।

हालांकि, श्रद्धालुओं का कहना है कि VIP पास के बाद भी रोक लगाना श्रद्धा और सम्मान का अपमान है। कथा स्थल पर अव्यवस्था को लेकर लोगों में भारी असंतोष बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button