ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

मटर का दाना बना मौत की वजह, तीन साल के बच्चे की सांस रुकने से मौत

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र के पौहा गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। महज तीन साल का मासूम मटर खाते वक्त मोबाइल पर वीडियो देख रहा था, तभी अचानक उसके चाचा ने उससे मोबाइल छीन लिया। इस अचानक हुई हरकत से बच्चा घबरा गया और मटर का दाना उसके गले में फंस गया, जो सीधे फेफड़ों तक जा पहुंचा।

परिजनों ने तत्काल अपने स्तर पर मटर निकालने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे शंकराचार्य अस्पताल ले जाने निकले, लेकिन मासूम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। परिजन गहरे सदमे में हैं और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। एक छोटी सी लापरवाही ने मासूम की जिंदगी छीन ली, जिससे हर कोई स्तब्ध और दुखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button