ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

जिला जेल से 4 विचाराधीन कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जिलेभर में सघन सर्च ऑपरेशन जारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला जेल से चार विचाराधीन कैदियों के फरार होने की घटना ने जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। शनिवार दोपहर चारों आरोपी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर जेल की 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग ने पूरे जिले में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक फरार कैदियों में घरघोड़ा (रायगढ़) निवासी चंद्रशेखर राठिया, पोड़ी-बहार निवासी दशरथ सिदार, भूलसीडीह निवासी राजकंवर और लालघाट बालको निवासी सरना भीकू शामिल हैं। चारों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में सुनवाई जारी थी और वे विचाराधीन कैदी के रूप में जिला जेल कोरबा में बंद थे।

बीमार मवेशियों की देखरेख की आड़ में बनाई थी भागने की योजना
बताया जा रहा है कि इन बंदियों को जेल में बीमार मवेशियों की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया था। इसी जिम्मेदारी की आड़ में चारों ने जेल प्रहरियों को झांसा दिया और सुनियोजित तरीके से 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। जब तक जेल प्रशासन को उनकी फरारी का पता चला, तब तक चारों कैदी जेल परिसर से काफी दूर निकल चुके थे।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जिलेभर में जारी सघन तलाशी अभियान
जेल प्रबंधन ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस विभाग को दी। खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जिले के सभी थाना और चौकियों को अलर्ट पर रखते हुए फरार बंदियों की धरपकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस की टीमें कोरबा शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

सिविल लाइन थाना में दर्ज हुई रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
जेल प्रशासन ने चारों बंदियों के फरार होने के मामले में सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रारंभिक जांच में जेल प्रहरियों की लापरवाही सामने आ रही है, जिस पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस की कई टीमें फरार कैदियों की तलाश में लगी हैं और जिलेभर में नाकेबंदी कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button