ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
छत्तीसगढ़

सावन के रंगों में रंगा मंत्री निवास, महिला पत्रकारों संग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लिया उत्सव का आनंद

रायपुर | सावन मास की हरियाली और उत्सव के बीच महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निवास में ष्सावन मिलनष् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में राजधानी रायपुर की महिला पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंत्री निवास को पारंपरिक हरे रंगों और फूलों से सजाया गया था, जो सावन की रौनक को और भी निखार रहा था।

कार्यक्रम केवल सांस्कृतिक नहीं, बल्कि संवाद और सशक्तिकरण का भी मंच बना। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सावन केवल एक ऋतु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और नारी शक्ति का उत्सव है। उन्होंने पत्रकारिता में महिलाओं की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज महिलाएं सिर्फ खबर देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज को दिशा देने, पीड़ितों की आवाज़ बनने और नीति निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है। महतारी वंदन योजना के तहत 69 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। अब तक 18 महीनों में 11,728 करोड़ रुपये की राशि इन महिलाओं को दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत वर्ष 2024-25 और 2025-26 में 8000 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है। वहीं सखी वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 1.2 लाख से अधिक महिलाओं को सहायता दी गई है।

सावन मिलन कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजवाड़े ने महिला पत्रकारों के साथ मिलकर सावन के गीतों पर पारंपरिक नृत्य किया। मंत्री राजवाड़े का महिला संवाददाताओं संग गुपचुप खाने और हंसी-ठिठोली का दृश्य कार्यक्रम को और भी आत्मीय बना गया।

कार्यक्रम में सम्मिलित सभी महिला पत्रकारों को मेहंदी लगाई गई, पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के अंत में मंत्री राजवाड़े ने महिला पत्रकारों से आग्रह किया कि वे राज्य सरकार की महिलाओं के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इनका लाभ उठा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button