ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
छत्तीसगढ़

सीएसईबी प्लांट में ठेका वेल्डर की दर्दनाक मौत, मुआवजे पर मचा हंगामा

कोरबा। जिले के सीएसईबी प्लांट में काम कर रहे एक ठेका वेल्डर की ड्यूटी के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज गोस्वामी (26 वर्ष), पिता काशीपुरी गोस्वामी, निवासी कटनी (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। सूरज दर्री क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर एम एस कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से पिछले डेढ़ साल से सीएसईबी के कन्वेयर बेल्ट सेक्शन में कार्यरत था।

घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। हादसे के बाद जब परिजनों को इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि कंपनी द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

प्रशासन और परिजनों के बीच घंटों चली बातचीत
मौत की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में परिजनों और प्रशासन के बीच तनाव का माहौल बन गया। परिजनों ने मृतक के लिए उचित मुआवजे और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया। कई घंटे तक चली बातचीत और हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार ने मृतक के परिवार को 11 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति जताई।

काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने सीएसईबी प्रबंधन और ठेका कंपनी पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्लांट में कार्यरत ठेका मजदूरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।

प्रशासन की पहल पर फिलहाल मामला शांत कराया गया है, लेकिन मृतक के परिजनों ने कंपनी और प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button