ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़

10 लाख की ठगी से व्यक्ति को आया हार्टअटैक, दर्दनाक मौत

डोंगरगढ़। एक्सिस बैंक डोंगरगढ़ शाखा में करोड़ों रुपए के घोटाले का मामला सामने आया है। बीते तीन वर्षों में बैंक कर्मचारियों द्वारा सैकड़ों ग्राहकों की गाढ़ी कमाई हड़प ली गई। इसी कड़ी में सोमवार रात टिकरापारा निवासी मटेरियल सप्लायर शेख अयूब खान (55) की ठगी के तनाव में हार्टअटैक से मौत हो गई।

अयूब खान ने बैंक में करीब 10 लाख रुपये जमा किए थे, जो फ्रॉड में डूब गए। परिजनों के मुताबिक वे लगातार बैंक प्रबंधन से शिकायत कर रहे थे, मगर जांच का हवाला देकर टाल दिया गया।

अयूब खान उन 43 ग्राहकों में शामिल थे, जिनके 2.5 करोड़ की ठगी की पुष्टि हो चुकी है, हालांकि घोटाला 10 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है। ठगी के शिकार अधिकतर बुजुर्ग, व्यापारी व पेंशनधारी हैं, जो चुप्पी साधे हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज हो चुकी है, मगर बैंक प्रबंधन मामले को दबाने में जुटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button