ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन विश्वास में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता : 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 21 किलो गांजा जब्त

दुर्ग। थाना कोतवाली दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 21.260 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की बाजार में कीमत करीब 2.10 लाख रुपए आंकी गई है।

दिनांक 5 अगस्त 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला अस्पताल दुर्ग के आगे बंद नलघर के पास दो युवक भारी मात्रा में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली दुर्ग पुलिस ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम 1. मोहित जायसवाल पिता भोला जायसवाल (उम्र 20 वर्ष) व 2. डब्ल्यू बंसकार पिता उमेश बंसकार (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम चाका मुंडीचर, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) बताया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने खुलासा किया कि वे उक्त गांजा उड़ीसा से खरीद कर बस के जरिए दुर्ग लाए थे और यहां से ट्रेन पकड़कर प्रयागराज जाने की योजना थी। आरोपियों के कब्जे से कुल 21.260 किलोग्राम गांजा व एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 374/2025 धारा 20(बी)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम, सउनि रामकृष्ण तिवारी, आरक्षक सुरेश जायसवाल, केशव कुमार एवं हेमशंकर साहू की अहम भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत आगे भी इसी तरह की कार्यवाहियाँ जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button